UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024: उत्तर प्रदेशअधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के द्वारा UPSSSC PET Exam 2023 के अंतर्गत सभी पास छात्रों के लिए Female Health Worker की बंपर वैकेंसी 5272 पदों के लिए आवेदन कर सकते है। यह आवेदन 28 अक्टूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 तक कर सकते हैं। हेल्थ वर्कर फीमेल की पोस्ट इनफॉरमेशन, चयन की प्रक्रिया तथा आयु सीमा आदि जानने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
पद का नाम | Female Health Worker ( हेल्थ वर्कर फीमेल ) |
जॉब लोकेशन | उत्तर प्रदेश |
कुल पद | 5272 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27/11/2024 |
योग्यता
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग Female Health Worker भर्ती में आवेदन करने के लिए 12th और ANM पास सभी छात्र एवं छात्राएं UPSSSC PET 2023 की परीक्षा में सम्मलित आवेदन कर सकते है। तथा उत्तर प्रदेश नर्सिंग काउंसलिंग में उसका रजिस्ट्रेशन रहना चाहिए अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
फीमेल हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यदि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसका सुधार 4 दिसंबर 2024 से पहले कर सकते हैं।
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024: कुल वैकेंसी 5272 पद
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तरफ से 5272 पदों पर Female Health Worker के लिए भर्ती आयी है जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
पद का नाम | Female Health Worker |
General | 2399 |
EWS | 489 |
OBC | 1559 |
SC | 435 |
ST | 390 |
Total | 5272 |
सैलरी:
स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला सामान्य चयनअथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला विशेष चयनपर कार्यरत कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 21700 तथा अधिकतम वेतन 69100 रहेगा।
आयु सीमा:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती में आवेदन करने के लिए आपका न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा जनजाति को आयु सीमा में कुछ विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
UP Female Health Worker Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है जो की आयु की प्रारंभिक रहता परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुआ हो। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला पद पर चयन के लिए आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
UP Female Health Worker Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
छात्रों की आसानी के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी किया गया स्वास्थ्य कार्यकर्ता का आवेदन फॉर्म भरने के लिए चरण नीचे दिया गया है। इस भर्ती की आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को सभी जानकारी अवश्य जांच ले।
चरण 1 – सबसे पहले आपको UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2 – उसके बाद अभ्यर्थी का आवेदन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के रजिस्ट्रेशन नंबर के प्रमाणीकरण के लिए दो विकल्प Through Personal Details तथा ओटीपी का विवरण भरकर लॉगिन करना होगा।
चरण 3 – आपकी सभी व्यक्तिगत सूचनाओं जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उत्तर प्रदेश का निवासी होने का संबंध,आरक्षण संबंधी विवरण आदि PET Exam 2023 में दर्ज की गई सूचना के आधार पर स्वतः प्रदर्शित होंगे।
चरण 4 – अभ्यर्थी को अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित विकल्प में Yes/No के चयन के उपरांत संस्था अथवा विश्वविद्यालय का नाम, उत्तीर्ण करने का वर्ष, सर्टिफिकेट अथवा रोल नंबर, प्रमाण पत्र जारी दिनांक संबंधी विवरण फार्म में भरना होगा।
चरण 5 – सभी विवरण सावधानी से भरने के उपरांत व्यक्ति को एग्जाम फीस जमा करना होगा तथा उसके बाद फाइनल सबमिट करना होगा।
UP Female Health Worker भर्ती की अधिक जानकारी के लिए यहां पर देखें
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 FAQs:
UPSSSC Female Health Worker भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए UPSSSC PET 2023 Score Card होना जरुरी है उसके बाद अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षाअवश्य उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा 2 वर्ष का ANM प्रशिक्षण पूर्ण होनी चाहिए तथा उत्तर प्रदेश नर्सेज एंड मिडवाइफ काउंसिल लखनऊ में विधिवत पंजीकृत होना चाहिए।
UPSSSC Female Health Worker भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
UPSSSC के द्वारा Female Health Worker के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
UPSSSC Female Health Worker के लिए कुल 5272 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
UPSSSC Female Health Worker भर्ती का आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
UPSSSC Female Health Worker भर्ती का आवेदन 28 अक्टूबर 2024 से 27 नवम्बर 2024 तक किया जाएगा।
UPSSSC Female Health Worker भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
UPSSSC Female Health Worker भर्ती का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।